Saturday , 22 February 2025
Home टॉप न्यूज़ News @ 1 pm on 12th july-2022
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

News @ 1 pm on 12th july-2022

नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी की देवघर को 16,800 करोड़ की सौगात। गुजरात में बारिश से 65 की मौत। द ग्रेट खली की टोल प्लाजा पर भिड़ंत।

पीएम ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास, उद्घाटन

पीएम मोदी आज बिहार-झारखंड के दौरे पर हैं। वह देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उऩ्होंने देवघर को 16.800 करोड़ रुपये की सौगात देते हुए विकास कार्यों का शिलान्यास औऱ उद्घाटन किया। पीएम बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

बारिश से 25 राज्यों में बुरा हाल

बारिश से 25 राज्य़ों में बुरा हाल है। गुजरात में सबसे बुरा हाल है। छह राज्यों में बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिन में इस राज्य में बारिश की वजह से 65 लोगों की जान जा चुकी है। एमपी के चार राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण उमस और गर्मी से बुरा हाल हो गया। कई स्थानों पर जलभराव के कारण जाम लग गया। लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।

बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकी महिला

यूपी के मोहबा में जुड़वां बेटी होने पर पति की प्रताड़ना और तानों से परेशान एक महिला ने एक साल की मासूम बेटी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। रीता नाम की इस महिला ने यह आत्मघाती कदम उस समय उठाया, जब उसकी सास एक बच्ची को लेकर किसी काम से गई थी, जबकि अन्य परिजन घऱ में नहीं थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

द ग्रेट खली की टोल प्लाजा पर हुई भिड़ंत

डब्ल्यू-डब्ल्यूई के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली (दिलीप सिंह राणा) का टोल प्लाजा के कर्मचारियों से विवाद हो गया। खली ने एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के संबंध में वीडियो भी वायल हुआ है। टोल के कर्मचारियों का कहना है कि आईडी कार्ड मांगने पर विवाद हुआ, जबकि खली का कहना है कि कर्मचारी कार में घुसकर फोटो खिंचवाना चाह रहे थे।

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

बिगलीक्स

Agra News : Workshop on Research Grant writing in SNMC, Agra #Agra

आगरालीक्स ….Agra News : अब बीमारियों के इलाज में एआई मदद करेगा,...

बिगलीक्स

Agra News Video: Three caught for cake cut on road by sword#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में बीच सड़क पर तलवार से केक काटने...

बिगलीक्स

Agra News : Weather Forecast for 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स …Agra News : .आगरा का दिन का तापमान 30 डिग्री तक...

error: Content is protected !!