आगरालीक्स…(फोटोज में देखिए)…शहर में छाया घना कोहरा. दृश्यता शून्य. तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंचा…लोग बोले अब दिखाई दी असली सर्दी…
मंगलवार रात को गलन भरी सर्दी के कारण लोग जल्द ही अपने-अपने घरों में कैद हो गए लेकिन जैसे ही सुबह जागे तो ताजनगरी घने कोहरे में लिपटी हुई थी. लोग बोले कि हां अब दिखाई दे रही है कि सर्दी पड़ रही है. सड़कों पर घना कोहरा था. सिर्फ वही लोग ही आ-जा रहे थे जिन्हें अपने काम से जाना था. बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही कैद दिखाई दिए. इधर तापमान में भी गिरावट देखी गई है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया जो कि 4.8 दर्ज किया गया. हालांकि अधिकतम तापमान 2० डिग्री तक ही नजर आया.





