आगरालीक्स… आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग, कूद कर बचाई जान।
सोमवार तड़के लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में दौड़ते ट्रक से आग की लपटें उठने लगी। चालक ने ट्रक को रोक दिया और ट्रक से चालक और क्लीनर कूद गए। आग की लपटें तेज होती गई। ट्रक में कार्टन में टाइल रखी हुई थी, कार्टन में आग लगने से कुछ ही देर में ट्रक के पिछले हिस्सा में आग ने बिकराल रूप ले लिया।

ट्रक के आगे के हिस्से को किया गया अलग
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, कुछ देर बाद दमकल कर्मी भी आ गए। ट्रक के पिछले हिस्से में टाइल्स थी। इनमें आग लग चुकी थी। क्रेन से ट्रक के आगे के हिस्से को अलग किया गया और इंजन और कैबिन तक आग नहीं पहुंच सकी।
कूदकर बचाई जान
ट्रक चालक आमिर खान और क्लीनर आसिफ टाइल से लदे ट्रक को हरियाणा से कोलकाता के लिए लेकर जा रहा था। आग की लपटें तेज होने पर चालक और क्लीनर कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई।