Monday , 9 November 2026

नईदिल्लीलीक्स… मध्य प्रदेश में बस नहर में गिरने से 25 की मौत। दिल्ली बार्डर पर किसान कम हुए। साथ में देश-दुनिया की अब तक की खबरें।

नहर बस में गिरने से छात्र-छात्राओं की भी मौत

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बड़ी दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बेकाबू बस नहर में गिर गई। हादसे में मृत सभी 25 शव निकाल लिए गए हैं। मृतकों में छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग शामिल हैं। सभी मृतक एक बस में सवार थे, जो एक नहर में जा गिरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना के बाद राज्य के दो मंत्रियों तुलसी सिलावट और राम खिलावन पटेल को घटनास्थल पर भेजा है।

दिल्ली बार्डर पर कम हुए किसान

देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर औऱ सिंघू बार्डर पर किसानों की भीड़ कम हो गई है। इन बार्डरों पर पिछले 80 दिनों से किसानों का धऱना-प्रदर्शन चल रहा है। कोई हल न निकलता देख आधे से ज्यादा किसान अपने घरों को लौट गए हैं। ऐसा लग रहा है किसानों का आंदोलन कमजोर पड़ता जा रहा है। लेकिन किसान नेता इससे इनकार करते हुए कहते हैं कि यह किसानों की नई रणनीति के तहत हो रहा है। चूंकि आंदोलन लंबा चलना है, इसलिए इसे विस्तार देने की योजना बनाई गई है।

कोरोना के चलते ब्रिटेन में सख्त नियम

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने लिए यात्रा के नियम कड़े कर दिए गए हैं। इसके तहत 33 उच्च खतरा वाले रेडलिस्ट देशों से ब्रिटेन लौटने वाले लोगों को आवश्यक रूप से होटल में क्वारंटीन रहना होगा यहां आने वाले लोगों को सरकार की ओर से निर्धारित होटलों में दस दिन क्वारंटीन रहने के लिए पहले से बुकिंग करानी होगी।

कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर बरसे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के बहराइच में सुहेलदेव स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम में कृषि कानूनों को लेकर  जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि नये कानूनों से छोटे किसानों को फायदा होगा। उन्होंने दावा किया कि जगह-जगह फायदा होने भी लगा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर तरह-तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है, जिन्होंने विदेशी कंपनियों के लिए रास्ते खोले, वे अब देशी कंपनियों को डरा रहे हैं। लेकिन किसान इसकी पोल खोल रहे हैं।

मोहन भागवत से मिले मिथुन चक्रवर्ती

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल निरंतर गरमाता जा रहा है। इसी बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मुंबई में मुलाकात के बाद सियासी मायने तलाशे जाने लगे हैं। भाजपा को प. बंगाल में एक चेहरे की तलाश है। इसलिए मिथुन के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती ने इस तरह की अटकलों को खारिज किया है।

गर्भवती के कंधे पर लड़के को बैठाकर गांव में घुमाया, पीटा

मध्य प्रदेश के गुना के बांसखेड़ी गांव में एक गर्भवती के कंधे पर एक लड़के को बिठाकर गांव में घुमाया  गया। गर्भवती के साथ रास्ते में जमकर मारपीट की गई। घटना नौ फरवरी की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आज इस मामले में केस दर्ज किया गया है।  गर्भवती के मुताबिक उसका पति सीताराम मुझे डेमा नामक व्यक्ति के घर पर छोड़ गया था और कहा था कि तुम डेमा के साथ रहो, मैं तुम्हे नहीं रख सकता। इसके बाद उसके ससुरालीजन आए और उसके साथ यह हरकत की। महिला पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!