नईदिल्लीलीक्स.. यूपी में भाजपा की योगी सरकार के चार साल पूरे हुए। पुतिन का बाइडेन को करारा जवाब। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
योगी शासन के चार साल, चार बड़े फैसले
उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार के आज चार साल पूरे हो गए। योगी शासन के दौरान हुए विकास कार्य आज पूरे देश के राज्यों के लिए मॉडल बन गए हैं। भाजपा शासित अन्य राज्य लव जिहाद, गोहत्या, प्रदर्शनकारियों पर सख्ती जैसे कई मामलों में योगी सरकार की नीतियां अपनाते नजर आ रहे हैं।
योगी सरकार के चार साल के दौरान चार महत्वपूर्ण फैसले
1-धर्मांतरण विरोधी कानून,
2-गो हत्या विरोधी कानून,
3-प्रदर्शनकारियों से हर्जाना वसूलने का कानून,
4-शहरों का नाम बदलने की परंपरा।
सचिन वाजे की मनसुख से हुई थी भेंट
देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अम्बानी के आवास एटीलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी पार्किंग औऱ मनसुख हिरेन हत्याकांड से जुड़े मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेसलिस्ट रहे सजिन वाजे की अग्रिम जमानत याचिका पर आज ढाणे की अदालत में सुनवाई होनी है। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही एनआईए और एटीएस को 17 फरवरी का एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें मनसुख हिरेन औऱ सचिन वाजे साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो दस मिनट का है।
पुतिन का बाइडेन को करारा जवाब
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने उन्हें हत्यारा बताए जाने पर अमेरिका के राष्ट्र्पति जो बाइडेन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जो जैसा होता है, उसे वैसा ही दिखाई देता है। पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस इस बयान के बाद अमेरिका से अपने रिश्ते नहीं तोड़ेगा। क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सात साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि रूस अमेरिका के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाएगा।
ईवीएम से पार्टी सिम्बल हटाए जाएं
भाजपा के एक नेता ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर मांग की है कि ईवीएम मशीनों से राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न हटाए जाएं तथा उनकी जगह प्रत्याशियों के नाम और उनके फोटो, उनकी उम्र और योग्यता छापी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया है।