नईदिल्लीलीक्स.. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत की टीम की घोषणा कर दी गई है। टी-20 के बाद वनडे में भी सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है।
टीम में कुणाल पांडे, सिराज मोहम्मद और प्रसिद्धा कृष्णा को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल को भी टीम में रखा या है। भारत को इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 23 मार्च को पुणे में खेला जाएगा, बाकी के दो मैच भी पुणे में ही खेले जाएंगे। वनडे टीम में वाशिंगटन सुंदर और केएल राहुल को भी रखा गया है, जबकि ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हुई है।
टीम इस प्रकार है- विराट कोहली कप्तान, रोहित शर्मा उपकप्तान, शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांडेय, ऋषभ पंत विकेटकीपर, केएल राहुल, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कुणाल पांडेय, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्धा कृष्णा और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।