नईदिल्लीलीक्स…चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रओं ने काले कपड़े पहने। हॉस्टल के वार्डन बदले। सपा का पैदल मार्च रोका। आचार्च धर्मेंद्र का निधन। चीतों के नाम रखे गए।
छात्राओं का काले कपड़े पहन विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं का साथी छात्रा द्वारा नहाने के वीडियो वायरल करने के मामले में छात्राओ का गुस्सा थम नहीं रहा है। गुस्साई छात्राओं ने आज काले कपड़े पहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
यूनिवर्सिटी को छह दिन के लिए किया बंद
यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है।
हॉस्टल के तीनों वार्डन बदले गए
यूनिवर्सिटी इंतजामिया ने हॉस्टल के तीन वार्डनों को बदल दिया है। दो को निलंबित किया गया है।
गिरफ्तार युवकों से आज होगी पूछताछ
शिमला से गिरफ्तार किए गए रंकज वर्मा और सन्नी मेहता को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। छात्रा पहले ही हिरासत में ली जा चुकी है। पकड़े गए दो आरोपियों से पुलिस आज पूछताछ करेगी।
सपा का पैदल मार्च पुलिस ने रोका, अखिलेश धऱने पर
सोमवार से शुरू हुए यूपी के मानसून सत्र से पहले आज लखनऊ में सपा ने पैदल मार्च निकाल कर सरकार को घेरने का प्रयास किया लेकिन पुलिस सपा के मार्च को रोक दिया। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए हैं।
आचार्य धर्मेंद्र का निधन
राम मंदिर आंदोलन मे भाग लेने वाले हिंदू नेता आचार्य धर्मेंद्र का आज जयपुर सवाई मान सिंह अस्पताल में निधन हो गया। वह एक महीने से बीमार चल रहे थे, उन्हें देखने के लिए पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी गए थे।
अफ्रीकी चीते का पीएम ने आशा रखा नाम
नामीबिया से लाए गए चीतों के नाम रख दिए गए हैं। पीएम मोदी ने भी एक चीते का नाम आशा रखा है, जिसे अब इसी नाम से पुकारा जा रहा है।
यह हैं अन्य चीतों के नाम
अन्य चीतों के नाम ओबान, सावन्नाह, फ्रेडी सिबली और साशा हैं। आशा को छोड़कर बाकी सभी का नाम भारत लाए जाने से पहले ही नामिबिया में रख लिया गया था। वहीं भारत में आज तीसरे दिन भी सभी आठों चीते सामान्य हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।