नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली के डिप्टी सीएम बोले- दो-तीन में मेरी हो सकती है गिरफ्तारी। डरने वाला नहीं। हिमाचल में भारी बारिश से तबाही। मुंबई में फिर 26 /11 जैसे हमले की धमकी।
शराब नीति पर विवाद खड़ा किया जा रहाः सिसौदिया
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि शराब नीति को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। लेकिन यह देश की सबसे अच्छी पॉलिसी है। मुझे इसे लेकर दो-तीन में गिरफ्तार किया जा सकता है।
दस हजार करोड़ रुपये सालाना का फायदा होता
उन्होंने कहा कि इस फॉलिसी को हम ईमानदारी से लागू कर रहे थे लेकिन एलजी ने दखल देकर इसे बदल दिया। अगर एलजी ने इसे नहीं बदला होता तो दिल्ली सरकार को हर साल 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा हो रहा होता।
अच्छे काम करने से रोका जा रहा, डरने वाले नहीं
उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई को ऊपर से कंट्रोल किया जा रहा है। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को अच्छे कार्य नहीं करने दे रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
पंजाब हिमाचल को जोड़ने वाले रेलवे पुल बहा
हिमाचल प्रदेश में बारिश का भारी कहर बरप रहा है। राज्य के कई शहरों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया है।
भूस्खलन से सड़क मार्ग भी प्रभावित
कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है, जिससे सड़क यातायात भी प्रभावित हो गया है। कई शहरो में अभी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश जनित हादसों में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं।
पाकिस्तानी नंबर से मुंबई पुलिस को धमकी का मैसेज
मुंबई में एक बारि 26/11 जैसे हमले की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस को एक वाट्सएप मैसेज मिला है कि अगर लोकेशन ट्रेस की गई तो वह भारत से बाहर मिलेगी और धमाका मुंबई में होगा। धमकी मे कहा गया है कि भारत में छह लोग इस काम को अंजाम देंगे, जिस नंबर से मैसेज किया गया है, वह पाकिस्तान का है। मैसेज में उदयपुर कांड की भी धमकी दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।