नईदिल्लीलीक्स… कपिल सिब्बल का नया ठिकाना सपा। शायर मुनव्वर राणा की हालत बिगड़ी। कश्मीर में तीन पाक आतंकी ढेर। साथ में प्रमुख खबरें।
राणा लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में दाखिल

शायर मुनव्वर राणा की हालत बिगड़ गई है, उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
किडनी में पथरी, होगा ऑपरेशन
शायर मुनव्वर राणा किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल रहे हैं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराया। इस बार उनकी किडनी में पथरी की समस्या है, जिसका ऑपरेशन आज ही किया जाएगा। पहले कार्डियक अटैक समेत अन्य बीमारियों के कारण अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
सपा से डिंपल, सिब्बल और जावेद राज्यसभा उम्दवार

सपा मुखिया अखिलेश यादव और कपिल सिब्बल।
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है। साथ ही सपा के टिकट पर पहले राज्यसभा सदस्य रहे जावेद अली खान के नाम पर फिर मुहर लगी है।
कांग्रेस से सिब्बल ने दिया इस्तीफा
इसके साथ ही कपिल सिब्बल को भी सपा अपना राज्यसभा प्रत्याशी बना रही है। कपिल सिब्बल पहले कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। कपिल सिब्बल का कहना है कि वह कांग्रेस को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। उन्हेंने आज राज्यसभा के लिए आज अपना नामांकन भी किया।
बारामूला में तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज सुबह आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा बलों ने सूचना मिलने पर एक स्थान पर घेराबंदी की तो आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, जवाबी कार्रवाई के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। बताया गया है कि मारे गए तीनों आतंकवादी पाकिस्तान हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
पर्यटकों की बस पलटी, छह की मौत
उड़ीसा के गंजम में कलिंग घाट के पास पर्यटकों की एक बस के बेकाबू होकर पलटने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार लोग पश्चिमबंगाल के रहने वाले हैं, जो दरिंगबाड़ी से लौट रहे थे। हादसा का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।