आगरालीक्स.. देश दुनिया की दोपहर एक बजे तक की खबरें, विवि को करानी होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षा, भारत में 24 घंटे में 77 हजार मरीज ,नीट और जेईई ना कराने के लिए छह राज्य ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, बिहार चुनाव टाले नहीं जाएंगे,
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यूजीसी द्वारा छह जुलाई को दिए गए परिपत्र को खत्म नहीं किया जा सकता है, विवि को 30 सितंबर तक अंतिम वर्ष की परीक्षा करानी है, इसमें मोहलत चाहते हैं तो यूजीसी से संपर्क कर सकते हैं।
नीट और जेईई की परीक्षाएं ना कराने के लिए पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ, पंजाब और महाराष्ट्र ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, हर राज्य से एक एक मंत्री इस मामले की पैरवी कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए कि कोरोना के कारण चुनाव रोके नहीं जा सकते, बिहार में चुनाव ना कराने की याचिका खारिज कर दी है।
सुशांत सिंह राजपूति केस में सीबीआई की तीन टीमें रिया, शोवित और रिया के स्टाफ से पूछताछ कर रही हैं.
बनारस के चौका घाट इलाके में बदमाशों ने ताबडतोड फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी है.
यूपी में शिक्षक भर्ती मामले में लखनउ खंडपीठ की दो अलग अलग मामलों की दो अलग अलग बैंच सुनवाई कर रही हैं.
तेलंगाना के खम्माम जिले के नरसिंह पुरम में होम आइसोलेशन में रह रहे एक ही परिवार के पांच लोगों पर 100 लोगों की भीड का हमला, नौ घायल।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 16 विदेशी जमातियों को जमानत दे दी है, कोविड के लेकर जिला कोर्ट बंद होने के चलते सीधे हाईकोर्ट ने जमानत दी है.
एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने धमकी दी है कि महाराष्ट्र में मस्जिद नहीं खोली गई तो सडक पर नमाज पढेंगे.
लव जिहाज मामलों पर सीएम योगी सख्त, प्रदेश में लव जिहाज रोकने के दिए निर्देश.