नईदिल्लीलीक्स… सुप्रीम कोर्ट ने कहा-अविवाहित महिलाएं गर्भपात करा सकती हैं। दिग्विजय कांग्रेस अध्यक्ष पद का पर्चा भरेंगे। अखिलेश फिर सपा के अध्यक्ष चुने गए।
विवाहित और अविवाहित महिलाओँ में भेदभाव नहीं कर सकते

सुप्रीम कोर्ट नेएक बड़े फैसले में अविवाहित महिलाएं भी गर्भपात की हकदार हैं। शादी-शुदा और अविवाहित महिलाओँ में भेदभाव असंवैधानिक है। अदालत ने एक अहम फैसले में कहा कि विवाहित और अविवाहित महिलाओँ के बीच भेदभाव नहीं कर सकते।
20 से 24 सप्ताह का गर्भ गिरा सकते हैं
अविवाहित महिलाओं को भी 20 से 24 हफ्ते के गर्भ को अबार्ट (गिरवाने) का अधिकार है। अदालत ने कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट में 2021 का संशोधन विवाहित और अविवाहित महिलाओं के बीच भेदभाव नहीं करता है। कोर्ट ने कहा कि एमटीपी एक्ट के तहत अविवाहित महिलाओँ को भी गर्भपात का अधिकार है।
पीएम मोदी ने सूरत में रोड शो किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने आज सूरत में रोड शो किया। वह इस दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। सूरत के बाद वह भावनगर के लिए रवाना होंगे।
अखिलेश यादव तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं

समाजवादी पार्टी के लखनऊ में हो रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर समाजवादी पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। अखिलेश यादव तीसरी बार पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।
चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने की घोषणा
चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। रमाबाई अंबेडकर मैदान में शुरू हुए सम्मेलन में अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय ध्वज और पार्टी का ध्वज फहराया। पार्टी की सम्मेलन में संगठन की मजबूती के साथ आगामी चुनावों की रणनीति तय की जाएगी।
शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले विस्फोट से हड़कंप
सर्जीकल स्ट्राइट की बरसी पर जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो खाली खड़ी बसों में विस्फोट होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस विस्फोट स्टीकी बम से होना मान रही है। ऊधमपुर में बम ब्लास्ट ऐसे समय हुए हैं, जब चार अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैं, जिसे लेकर सजगता और बढ़ा दी गई है।
कांग्रेस में आज फैसले की घड़ी, दिग्विजय कल पर्चा भरेंगे
कांग्रेस में आज फैसले का दिन है, सभी की निगाह दस जनपथ पर लगी है। राजस्थान के सीएम पद की स्थिति साफ होगी। अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह समेत सभी बड़े नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।