आगरालीक्स.. आगरा में तीन और नए सीएनजी स्टेशन, पीएम मोदी बोले नए कृषि कानून किसान हित में
नए कृषि कानून किसान हित में, पीएम मोदी की मन की बात
नए कृषि कानूनों को लेकर मचे बवाल के बीच मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों के लिए नए रास्ते खुले हैं। इससे वे बंधन मुक्त ही नहीं हुए हैं, उन्हें नए अधिकार भी मिले हैं, उन्होंने कहा कि खुशखबरी है कि कनाडा से मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति वापस आई है, इसके लिए पीएम मोदी ने कनाडा सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।
नक्सली हमले में अधिकारी शहीद, नौ जख्मी
छत्तीसगढ में नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन शहीद हो गए, जबकि नौ जवान घायल हुए हैं। सुकमा जिले मेंकोबरा 206 बटालियन एक आपरेशन पूरा कर लौट रही थी तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी से हमला कर दिया। सुकमा के एसपी केएल ध्रुव का कहना है कि सभी घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर ले जाया गया है।
पासवान की पत्नी को प्रत्याशी बनाएगा राजद
रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में राजद पासवान की पत्नी रीना पासवान को प्रत्याशी बनाएगी, इस सीट पर राजग वॉकओवर लेने की तैयारी में जुटी थी लेकिन राजद की राजनैतिक चाल से चुनाव दिलचस्प हो गया है।
संक्रमितों का आंकडा 94 लाख के पार
दुनिया भर में कोरोना से अब तक 6 22 करोड लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 14 51 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में तेजी से आंकडा बढ रहा है, 41810 नए संक्रमित बीते 24 घंटे में आए हैं, कुल संक्रमित 93 लाख 92 हजार 9 19 पहुंच चुकी है। 24 घंटे में 496 लोगों की मौत से कुल म्रतक संख्या 136696 पहुंच गई है। भारत में कुल सक्रिय केस 4 5 लाख से ज्यादा हैं।
आगरा में तीन और सीएनजी स्टेशन
आगरा में तीन और नए सीएनजी स्टेशन बनेंगे, इसमें दयालबाग क्षेत्र, आवास विकास क्षेत्र और ग्वालियर रोड पर बनाए जाएंगे। आगरा में सीएनजी से चलने वाले वाहन करीब 38 हजार हैं, सीएनजी की खपत करीब 75 हजार किलो प्रतिदिन है। आगरा में 20 सीएनजी स्टेशन हैं, इसमें से ट्रांसपोर्ट नगर, ताजनगरी और कालिंदी विहार में मदर यूनिट हैं।