नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में दिग्विजय बैकफुट पर। खड़गे सबसे आगे। काबुल में विस्फोट में 19 मरे। शेरों के डिजायन पर आपत्ति की याचिका खारिज।
गांधी परिवार की पसंद भी मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की आज अंतिम तिथि है। गहलोत, दिग्विजय के पीछे हटने के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे पहले नंबर के दावेदार बन गए हैं। गांधी परिवार की पसंद भी खड़गे ही हैं।
दिग्विजय बोले खड़के का प्रस्तावक बनूंगा
दिग्विजय सिंह ने अपना नाम वापस लेते हुए कहा कि खड़गे उनके सीनियर हैं और वह खड़गे के प्रस्तावक बनने की बात कही है।
शशि थरूर भी दौड़ में, महात्मा गांधी की समाधि पर गए
कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शशि थरूर भी शामिल हैं। इससे पहले शशि थरूर ने आज महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और वह राजीव गांधी के समाधि स्थल पर भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।
काबुल में विस्फोट में 19 लोगों की मौत

काबुल में स्थित काज एजुकेशनल सेंटर में आज विस्फोट के बाद एकत्रित लोग।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित काज एजुकेशनल सेंटर में आज एक जबरदस्त विस्फोट में 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। 27 लोग घायल हुए हैं। तालिबानी हुकूमत द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और न ही किसी आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है, जिस इलाके में विस्फोट हुआ है, वह शिया बाहुल्य इलाका है, जहां आजकल शिया निशाने पर हैं।