नईदिल्लीलीक्स…। नईदिल्ली में भी मिला ओमिक्रान से संक्रमित मरीज। चार बैंकों ने एफडी की ब्याज दर बढ़ाई। साथ में देश-विदेश की अब तक की प्रमुख खबरें।
तंजानिया से दिल्ली लौटा है पीड़ित व्यक्ति
देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रान का एक केस मिला है। पीड़ित को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की है।
विदेश से लौटे 12 लोगों की कराई थी जांच
स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि विदेश से आए 12 लोगों के नमूने जांच को भेजे थे, जिसमें एक व्यक्ति को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है, जबकि बाकी 11 को सामान्य कोरोना है। यह व्यक्ति तंजानिया से भारत आया था।
देश में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा केस
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,895 ने केस सामने आए हैं। इस अविधि में 2796 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 99,155 है।
चार बैंकों में एफडी पर अब ज्यादा ब्याज
देश के कुछ बैंकों ने एफडी पर ज्यादा ब्याज देने की घोषणा की है। यह बैंक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई और एक्सिस बैंक शामिल हैं। इन सभी बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है।
फ्रांस में एक करोड़ लोगों को बूस्टर डोज
कोरोना के नये वेरिएँट ओमिक्रान संक्रमण के केस बढ़ने पर फ्रांस सरकार ने अपने एक करोड़ नागरिकों को कोरोना को बूस्टर डोज लगाई है। फ्रांस के स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि देश में अब तक 5.20 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।