आगरालीक्स….देश में शनिवार रात को दुखों से भरी एक दर्दनाक खबर आई. महाराष्ट में भंडारा के जिला अस्पताल में देर रात आग लग गई. यहां भर्ती 10 नवजात बच्चे, जिनकी आंख भी नहीं खुली थी, की मौत हो गई.
शनिवार रात दो बजे महाराष्टÑ के भंडारा में जिला अस्पताल में आग लग गई. आग अस्पताल की सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में लगी. मीडिया रिपोटर्स के अनुसार यहां करीब 17 बच्चे भर्ती थे. आग लगने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों, तीमारदारों में भगदड मच गई. बच्चों को निकालने के प्रयास किए गए. काफी प्रयास करने के बाद भी आग से 10 बच्चों की मौत हो गई. यूनिट से सात बच्चों को बचा लिया गया. बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर तीन महीने तक बताई गई है. बताया जाता है कि सबसे पहले नर्स ने धुआं उठते हुए देखा- उसने तुरंत ही अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. सूचना पर दमकल पहुंच गई और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया. घटना के बाद हॉस्पिटल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई. लोगों का आरोप है कि घटना के लिए अस्पताल का प्रशासन जिम्मेदार है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
घटना के बाद राष्टÑपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के राहुल गांधी ने भी दुख जताया है.