आगरालीक्स… आगरा में आज पीस पार्टी ने सीएए और एनआरसी के विरोध में कलक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
सोनिया-मनमोहन के कारण हारी कांग्रेसः प्रणव
पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी के संस्मरणों वाली किताब में कहा गया है कि 2014 का चुनाव कांग्रेस श्रीमती सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वजह से हारे। प्रणव मुखर्जी ने यह भी लिखा कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने अनुमान लगाया था कि अगर 2004 में पीएम बन गया होता तो हो सकता था कि कांग्रेस 2014 के चुनाव में हार को टाल सकती थी। हालांकि मैं इस विचार को स्वीकार नहीं करता, लेकिन मेरा मानना है कि राष्ट्रपति के रूप में मेरे उत्थान के बाद पार्टी के नेतृत्व ने राजनीतिक ध्यान खो दिया, जबकि सोनिया गांधी पार्टी के मामलों को संभालने में असमर्थ थीं और मनमोहन सिंह की लंबे समय तक अनुपस्थिति ने अन्य सांसदों के साथ सम्पर्क को समाप्त कर दिया था।
चीन की कार्रवाई शांति समझौतों का उल्लंघन
पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के लिए भारत ने चीन को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करने के लिए एक बार चीन की आलोचना की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले छह माह में जो स्थिति बनी है, वह चीन के कार्यों का परिणाम है।
दिल्ली में लव जेहाद का मामला
राजधानी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में लव जेहाद का मामला प्रकाश में आया है। एक मुस्लिम युवक पर अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की से शादी करने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद आरोपी की सच्चाई सामने आई तो उसके साथ मारपीट की जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक और अभिनेत्री का संदिग्ध हालात में शव मिला
फिल्म द डर्टी फिल्म की हीरोइन विद्या बालान के साथ काम कर चुकी आर्या बनर्जी का संदिग्ध हालात में शव कोलकाता स्थित उसके आवास पर मिला। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जब आर्या के निवास पर पहुंची तो उसका खून से लथपथ शव पलंग पर पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीस पार्टी ने किया धरना-प्रदर्शन
आगरालीक्स… पीस पार्टी ने आज जिलाध्यक्ष रफीक उस्मानी के नेतृत्व में सीएए और एनआरसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को दिया। सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया गया।