नईदिल्लीलीक्स…। संसद में चुनाव सुधार बिल पेश, विपक्ष का हंगामा। पत्नी का फोन रिकॉर्ड करना निजता का उल्लंघन। साथ में प्रमुख खबरें।
हैदराबाद में समलैंगिक जोड़े ने रचाई शादी
तेलंगाना में समलैंगिक सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग शादी के बंधन में बंध गए हैं। इन्होंने एक दशक लंबे रिश्ते को आगे बढ़ाया । यह तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है। दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई, उनके दोस्त सोफिया डेविड ने शादी की रस्म पूरी कराई।
चुनाव सुधार बिल पेश, विपक्ष का हंगामा
संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामे का सिलसिला जारी है। लोकसभा में आज चुनाव सुधार बिल किरण रिजजू ने पेश किया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। संसद का गतिरोध खत्म करने के लिए मीटिंग भी बुलाई गई थी थी, जिसमें सांसद नहीं पहुंचे। कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। विपक्ष लखीमपुर हिंसा और लद्दाख के मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है लेकिन ऐसा नहीं करने दिया जा रहा है।
पत्नी का फोन रिकॉर्ड करना निजता का उल्लंघन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि पत्नी की बिना जानकारी के उसके फोन को रिकॉर्ड करना निजता का उल्लंघन है। हाईकोर्ट ने यह फैसला तलाक के एक मामले की सुनवाई करते हुए सुनाया। पति ने पत्नी के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज कराने के लिए उसकी टेलीफोन पर हुई बातचीत को सुबूत के तौर पर कोर्ट में पेश करने के फैमली कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया।
मलेशिया में बाढ़ से भारी तबाही
मलेशिया में तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। 30 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। 16 राज्यों औऱ आठ संघीय क्षेत्रों में बाढ़ का जलस्तर खतरनाक स्तर पर चला गया है। मलेशिया में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि देशभर की नदियां उफान पर हैं। सड़कों पर कारें डूबी दिखाई दे रही हैं। हाईवे बंद होने से आवश्यक सामान की आपूर्ति ठप हो गई है।