आगरालीक्स …आगरा से दिल्ली जाने वालों के लिए खबर है, दिल्ली में 55 घंटे का कर्फ्यू, आगरा में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से है।
कोरोना की रोकथाम के लिए दिल्ली में वीकएंड कर्फ्यू लागू हो गया है, शुक्रवार रात से वीकएंड कर्फ्यू लग गया है, यह सोमवार सुबह तक रहेगा। इस दौरान लोगों से घर में ही रहने के लिए कहा गया है, जरूरी काम से ही बाहर निकल सकेंगे। वहीं, अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को दिल्ली में आने पर घूमने नहीं दिया जाएगा। लोगों को हवाई और ट्रेन यात्रा करनी है तो टिकट दिखाई होगी, इसके बाद ही जाने दिया जाएगा।

वीकएंड पर आगरा से तमाम लोग जाते हैं दिल्ली
वीकएंड पर आगरा से तमाम लोग दिल्ली जाते हैं, इन्हें परेशानी होगी, दिल्ली में कोरोना का प्रसार बढ़ने पर सख्ती कर दी गई है। वेबजह बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, शुक्रवार रात से शुरू हुआ वीकएंड कर्फ्यू सोमवार तक लागू रहेगा।
आगरा में रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू
कोरोना के केस आगरा में भी तेजी से बढ़ने लगे हैं, यहां रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है, सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू है। ऐसे में आगरा में बाजार रात 10 बजे बंद हो रहे हैं, चेकिंग भी शुरू कर दी गई है, रात 10 बजे के बाद दुकान खोलने पर कार्रवाई की जाएगी।