आगरालीक्स …आगरा में लगा नाइट कर्फ्यू, कमांड सेंटर से बाहर निकलने वालों पर रखी जा रही नजर। 9 बजे से पहली ही बाजार हो गए बंद। आगरालीक्स की टीम की नजर से आगरा का हाल।
आगरा में सोमवार रात नौ बजे से नाइट कर्फ्यू लग गया। इससे पहले ही रात आठ बजे के बाद बाजार बंद होने लगे। रात 8 30 बजे तक अधिकांश बाजार बंद हो गए। इसके साथ ही रोड पर वाहनों की संख्या अधिक दिखाई दी, नौ बजे से पहले लोग अपने घर के लिए लौट गए।
आगरालीक्स ने देखा बाजारों का हाल
सदर बाजार ..रात 8 30 बजे तक बंद हो गया, नुक्कड पर पान की दुकान और चाय की दुकान खुली हुई थी, यह भी रात नौ बजे से पहले बंद हो गई।
संजय प्लेस..
रात आठ बजे के बाद संजय प्लेस का बाजार बंद होने लगा, 8 30 बजे तक दुकानें और शोरूम बंद हो गए। संजय प्लेस में रात को सन्नाटा पसरा हुआ था, गोलगप्पे की ठेल से लेकर आईसीक्रम की ढकेल भी नहीं दिखाई दी। माल भी बंद हो गए।
कमला नगर
कमला नगर में रात नौ बजे तक बाजार बंद हो गए, लेकिन एक रेस्टोरेंट खुला हुआ था, लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। दवा की दुकानें खुली हुई थीं।
दयालबाग
दयालबाग का मुख्य बाजार रात नौ बजे से पहले ही बंद हो गया, यहां रात को सन्नाटा पसरा हुआ है।
शाहगंज
शाहगंज का बाजार भी आठ बजे के बाद बंद होने लगा और रात नौ बजे तक बाजार बंद हो गया।
अर्जुन नगर
अर्जुन नगर में रात 8 30 बजे तक बाजार बंद हो गया। रात में सडकों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भीड
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लोगों की भीड दिखाई दी। बाहर से आने वाले लोगों को टिकट दिखाने के बाद जाने दिया जा रहा है।
आगरा में 12 से 20 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू
आगरा में कोरोना के केस बढने पर 12 से 20 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रात नौ बजे के बाद आम लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी। चौराहों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। बाहर निकलने का कारण पूछा जाएगा।
500 रुपये का चालान और मुकदमा
नाइट कर्फ्यू में बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों का 500 रुपये का चालान किया जाएगा। इसके साथ ही महामारी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। नाइट कर्फ्यू को लेकर रात नौ बजे के बाद पुलिस सख्ती करेगी।