आगरालीक्स…आगरा में आज रात 11 बजे तक खुलेंगे बाजार. कल से दो घंटे बढ़ जाएगा नाइट कर्फ्यू…पुलिस निकलने लगी गश्त पर
कल से बढ़ेगा नाइट कर्फ्यू का टाइम
आगरा में कोरोना के केस बढ़ने पर पाबंदियां भी बढ़ना शुरू हो गई हैं. मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ बैठक में रात्रिकालीन कर्फ्यू के समय में परिवर्तन करने के आदेश दिए. अब आगरा सहित पूरे प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू का टाइम रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है. अभी तक ये टाइम रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक का था. सीएम ने इसके साथ ही प्रशासन व पुलिस से लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कहा है.

व्यापारियों को दी चेतावनी
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने मंगलवार अपने पदाधिकारियों से बात करते हुए चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दुकानदारों ने कोरोना के बचाव के नियमों का पालन नहीं किया तो बाजारों में फिर से संक्रमण फैल जायेगा. इसका खामियाज़ा आप दुकानदारों को भुगतान पड़ेगा. लिहाजा मास्क का उपयोग करें और बिना मास्क कें ग्राहक को सामान न दें. उन्होंने कहा कि कल से पदाधिकारियों के साथ बाजारों में जाकर सभी को संक्रमण के प्रति सतर्क करेंगे.
दुकानदारों से की गई ये अपील
नो मास्क नो सामान
बाहर निकलना है तो मास्क है जरूरी
हाथों को सैनेटाइज करते रहें
दो गज दूरी का पालन करायें