आगरालीक्स.. आगरा, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज और फीरोजाबाद के युवाओं के लिए 17 मार्च से होने वाली सेना भर्ती रैली रदृद कर दी गई है, कोरोना वायरस के के चलते रैली को रदृद किया गया है, मथुरा में यह रैली 17 मार्च से होनी थी।
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या सात पहुंच चुकी है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के बाद दिल्ली ने भी कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। ऐसे में 17 मार्च से मथुरा के ईगल ग्राउंड, मथुरा कैंट में होने जा रही सेना भर्ती रैली को सीएमओ की चेतावनी के बाद रदद कर दिया गया है। यहां 17 मार्च से छह अप्रैल तक रैली होनी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना भर्ती कार्यालय (आगरा) की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज और फिरोजाबाद के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती 17 मार्च से 06 अप्रैल तक ईगल ग्राउंड, मथुरा कैंट में होनी थी। मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा था कि कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए और सेना भर्ती प्रक्रिया में आनेवाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा को देखते हुए भर्ती कार्यक्रम को आगे बढा़ दिया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रक्रिया को फिलहाल के रद्द कर दिया गया है। नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।