आगरालीक्स ..आगरा के होटलों में पांच से सात जनवरी तक नो रूम के बोर्ड लगे हैं, दो हजार का कमरा 10 हजार रुपये में मिल रहा है।
आगरा में देश भर के डॉक्टर एपीकॉन 2020 में छह से नौ जनवरी तक रहेंगे, कांफ्रेंस में करीब 10 हजार डॉक्टर आने की उम्मीद है। इनके ठहरने के लिए पहले ही रूम बुक करा लिए गए हैं, अब आगरा के होटलों में कमरे नहीं हैं। पांच से सात जनवरी तक अधिकांश होटलों के कमरे फुल हैं और नो रूम के बोर्ड लगे हुए हैं।
होटल के रूम के रेट पांच गुना तक बढे
आगरा में पांच से सात जनवरी तक होटल में ठहरने का टैरिफ पांच गुना तक बढ गया है, दो हजार रुपये का रूम अब 10 हजार रुपये में मिल रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे उदघाटन
केएनसीसी, फतेहाबाद रोड पर छह से नौ जनवरी तक होने जा रही एपीकॉन 2020 का शुभारंभ वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना छह जनवरी को शुभारंभ करेंगे, नौ जनवरी तक एपीकॉन में देश भर के चिकित्सक शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।