आगरालीक्स.. आगरा के न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश करने के लिए गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं, 10 दिसंबर को हर हाल में कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
थाना फतेहाबाद में दहेज उत्पीडन और मारपीट में मुकदमा दर्ज हुआ था, पीडित महिला सपना के सिर में चोट थी, न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा ने पीडित महिला सपना का इलाज किया था। इस मामले में 2015 से गवाही चल रही है। गवाहों के बयान हो चुके हैं, चूंकि डॉ आरसी मिश्रा ने इलाज किया था, उन्हें भी गवाही देने के लिए कोर्ट ने बुलाया था, जिससे सपना के इलाज के दो दस्तावेज लगाए गए हैं उन्हें सत्यापित किया जा सके। गवाही के लिए कोर्ट द्वारा वारंट भी जारी किए गए लेकिन डॉ आरसी मिश्रा ने वारंट रिसीव नहीं किए और कोर्ट में भी हाजिर नहीं हुए। इस मामले में जिजा जल अतुल कुमार सिंह ने 27 नवंबर को डॉ आरसी मिश्रा को अरेस्ट कर तीन दिसंबर को कोर्ट में पेश करने के लिए गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
दोबारा जारी किए गए वारंट
इसके बाद भी डॉ आरसी मिश्रा कोर्ट में पेश नहीं हुए, इस मामले में कोर्ट ने दोबारा गैर जमानती वारंट जारी करते हुए डॉ आरसी मिश्रा को 10 दिसंबर को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।