आगरालीक्स…आगरा में निजी अस्पताल खुलने लगे हैं, इनसे भी कोरोना संक्रमण पफैलने का खतरा है, ऐसे में सीएमओ ने पांच हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर दो हॉस्पिटलों को नोटिस देने के आदेश डीएम प्रभु एन सिंह ने दिए हैं।
सीएमओ डॉ आरसी पांडे ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पतालों के लिए बनाई गई गाइड लाइन की पडताल करने के लिए निरीक्षण किया। कमला नगर के आनंद मंगल हॉस्पिटल, हेरिटेज हॉस्पिटल, खंदारी, श्री क्रष्णा हॉस्पिटल यमुना पार का निरीक्षण किया। यहां गाइड लाइन के तहत इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं, यमुना पार के ही गीतांजलि हॉस्पिटल और प्रार्थना हॉस्पिटल में कमियां मिली हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने सीएमओ डॉ आरसी पांडे को निर्देश दिए हैं कि वे दोनों अस्पतालों को नोटिस दें, इसके बाद भी कमियां दूर नहीं की जाती हैं और मरीजों का इलाज किया जाता है तो कार्रवाई की जाए।
आगरा के 30 निजी अस्पतालों में मरीजों को मिल रहा इलाज
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के साथ ही 30 निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है, इनमें से कुछ अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के भर्ती होने की आशंका पर पूरी सावधानी बरती जा रही हैं, डॉक्टरों के साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।