Monday , 16 February 2026
Home एजुकेशन Now apply online for admission in DEI
एजुकेशन

Now apply online for admission in DEI

dei
आगरालीक्स….. डीईआइ प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. एलडी खेमानी ने बताया कि प्रवेश फॉर्म में वह क्लॉज समाप्त कर दिया गया है जिसमें पूछा जाता है कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्रा का संस्थान के स्टाफ से कोई संबंध है। ऐसा प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले सभी आवेदकों को लिखित परीक्षा में बुलाया जाए। साक्षात्कार में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जिनके अंक लिखित परीक्षा में निर्धारित कट ऑफ से ऊपर होंगे। बीटेक में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। उसके लिए शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के साथ जेईई (मुख्य परीक्षा) के स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा।

रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मोहन बताया कि प्रवेश के लिए किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र दो भाग में जमा करने होंगे। स्नातक, परास्नातक तथा डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम चरण के आवेदन 30 अप्रैल तक स्वीकार्य होंगे। इन्हीं अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का दूसरा भाग (प्रामण पत्र आदि) 20 जून तक जमा करना होगा। पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, मॉड्यूलर तथा कम्युनिटी कॉलेज के पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन पत्र के दोनों भाग 20 जून तक जमा किए जा सकते हैं। प्रवेश फॉर्म ऑन लाइन जमा किए जा सकते हैं। लिखित परीक्षाएं 23 मई से 29 मई तक संस्थान तथा संस्थान द्वारा संचालित आइसीटी केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। प्रेसवार्ता में प्रो. डीएस मिश्रा, प्रो. जेके वर्मा, प्रो. एसके चौहान ने संस्थान द्वारा शुरू किए गए नवीन पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।

छात्रों के लिए बनाया पोर्टल

प्रवेश प्रक्रिया संबंधी सारी जानकारीं संस्थान की वेबसाइट पर मौजूद है। छात्रों को सर्टिफिकेट और लिखित परीक्षा में अर्जित अंकों की जानकारी देने के लिए संस्थान ने एडमीशन पोर्टल तैयार किया है। छात्र अपना रोल नंबर डालकर पोर्टल से प्रवेश की जानकारी ले सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एजुकेशन

Admissions open for session 2026-27 at Mahi International School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सेशन 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Admission Open for session 2026-27 in Gayatri Public School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में सत्र 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Agra Local News: Students of classes tenth and twelfth at Sharda World School were motivated to take their exams with confidence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों...

एजुकेशन

Agra Local News: DEI celebrated its Open Day with great enthusiasm, excitement, and joy….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीईआई ने मनाया ओपन डे. नारियल की खाद से बिना...

error: Content is protected !!