आगरालीक्स…आगरा में अब दिन में भी ठंडक होने लगी है. सोमवार को तापमान तीन डिग्री तक नीचे कम हुआ है. न्यूनतम तापमान भी इस सीजन का सबसे कम…जानिए मौसम का अपडेट
सोमवार को इतना रहा तापमान
आगरा में तापमान लगातार कम हो रहा है. सर्दी बढ़ने लगी है. अब तो दिन में भी ठंडक होने लगी है. सोमवार को इसका असर देखने को मिला है. धूप तो निकल रही है लेकिन उसमें भी लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं. सोमवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक सामान्य से कम रहा. ये 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान पर पहुंच गया. सोमवार को ये 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था.
आने वाले दिनों में तेजी से घटेगा तापमान
आने वाले दिनों में आगरा का तापमान तेजी से घटेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान तेजी से कम होगा जो कि 24 डिग्री तक भी पहुंच सकता है.