Friday , 16 January 2026
Home agraleaks NRI girl student missing from DEI campus Agra
agraleaks

NRI girl student missing from DEI campus Agra

st
आगरालक्स
 ……आगरा के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान डीईआई से एनआरआई छात्रा रहस्यमंग ढग से गायब हो गई है। छात्रा के पिता कैलीफोर्निया (अमेरिका)  में साइंटिस्ट हैं और उनकी मां
टीचर हैं। वह यहां हॉस्टल में रह रही थी। 10 सितंबर को हॉस्टल के कमरे से क्लास के लिए निकली थी, इसके बाद से उसका पता नहीं है। उसका मोबाइल भी स्विच आॅफ है। न्यू आगरा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा के पिता लक्ष्मी नरायन भट्ट और मां कैलीफोर्निया (अमेरिका) में साइंटिस्ट हैं। उनकी ससुराल दयालबाग के हीराबाग में है। उनकी बेटी शिवानी (18) आगरा में पढ़ाई करना चाहती थी। उसने दस अगस्त को डीईआई में बीए में एडमिशन लिया था। इसके बाद वह संस्थान के ही गर्ल्स हास्टल में रहने लगी। दस सितंबर को वह हास्टल से क्लास के लिए निकली। इसके बाद वह नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। पिता ने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया। बेटी के तलाश के बारे में बताया, लेकिन उसकी कोई खोज खबर नहीं लगी। लक्ष्मी नरायन 15 सितंबर को आगरा पहुंचे। उन्होंने भी बेटी के बारे में जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चला। इस पर थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने हास्टल और संस्थान में जाकर छात्रा के बारे में पड़ताल की, लेकिन कुछ जानकारी हासिल नहीं हो सकी। इसके बाद छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।

छात्रा के अमेरिका के मोबाइल से इंटरनेट का इस्तेमाल
छात्रा का मोबाइल स्विच आॅपफ है, लेकिन उसके अमेरिका की सिम से इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके आधार पर पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!