आगरालीक्स…(Agra News 3rd December)आगरा में ओमिक्रॉन के लिए अलर्ट के बीच स्पेन से आगरा आए एनआरआई में कोरोना की पुष्टि, पीएसी के जवान की भी रिपोर्ट पॉजिटिव। अब कोरोना के तीन नए केस हैं।
स्पेन में रह रहे 55 साल के एनआरआई अक्टूबर में आगरा आए थे, इसके बाद जयपुर घूमने चले गए। वहां से नवंबर में आगरा लौटे। उन्होंने स्पेन जाने से पहले कोरोना की जांच कराई, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। लक्षण नहीं है इसलिए शाहगंज में जहां वे रह रहे हैं वहीं उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनके परिवार में दो और सदस्य हैं, इनकी भी जांच कराई जाएगी। सैंपल वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।
पीएसी का जवाब गाजियाबाद से पेपर देकर लौटा
24 साल का पीएसी का जवान 38 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में तैनात है। वह छुटटी लेकर आगरा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आगरा में ताजगंज क्षेत्र में 100 फीट रोड पर रह रहा था, वह गाजियाबाद में पेपर देने गया था, वहां से लौटने पर उसे 38 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में डयूटी ज्वाइन करनी थी। इसके लिए कोरोना की जांच कराई। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

कोरोना संक्रमित पोलैंड के रहने वाले जूता कंपनी में प्रतिनिधि का चल रहा इलाज
18 नवंबर को खंदारी में रह रहे पोलैंड के रहने वाले युवक में कोरोन की पुष्टि हुई थी। खंदारी में होम आइसोलेशन में ही युवक का इलाज चल रहा है।
आगरा में कोरोना के तीन एक्टिव केस
आगरा में अब कोरोना के तीन एक्टिव केस हैं। ये तीनों की होम आइसोलेशन में हैं और घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।