आगरालीक्स…(Agra News 3rd December)कोहरे में यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित, 15 दिसंबर के बाद एक्सप्रेस वे पर कार और भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारत की जाएगी, इससे ज्यादा गति पर वाहन चलाने पर चालान किया जाएगा।
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के बीच में घना कोहरा छाता है। इससे कुछ दूरी पर भी वाहन दिखाई नहीं देते हैं और हादसे बढ़ जाते हैं। हादसे की रोकथाम के लिए कोहरा बढ़ने पर वाहनों की सीमा कम करने के निर्देश जारी किए जाते हैं।
कार और भारी वाहनों के लिए गति सीमा की जाएगी निर्धारित
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार 100 से अधिक की स्पीड पर दौड़ती हैं। मगर, कोहरा बढ़ने पर 15 दिसंबर से कार की गति सीमा 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच कर दी जाएगी, इससे ज्यादा गति पर कार चलाने पर चालान किया जाएगा। वहीं, भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित रहेगी। इससे अधिक गति पर भारी वाहन चलाने पर चालान किए जाएंगे।

15 दिसंबर से 15 फरवरी तक गति सीमा के नए आदेश रहेंगे जारी
अभी अधिकारिक रूप से यमुना एक्सप्रेस वे पर गति सीमा निर्धारित किए जाने के आदेश जारी होने हैं। ये आदेश 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेंगे।