अलीगढ़लीक्स… राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन की ओर से राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर राष्ट्रभक्ति पर आधारित और सैनिकों को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
…तेरी मिट्टी में मिल जावां पर झूमे लोग

विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऋष्टि शर्मा, गरिमा सिंह ने गणेश वंदना और स्वागत गीत से किया। इसके बाद तेरी मिट्टी में मिल जावां पर मानवी भारद्वाज, वंदेमातरम पर झलक वार्ष्णेय, देश रंगीला पर वैष्णवी मिश्रा, ए वतन, ए वतन पर संयोगिता कौशिक ने सुंदर प्रस्तुति दी। मेरे भारत के वीर जवानों पर अंशिका गौड़ ने राष्ट्रभक्ति की प्रस्तुति से मन मोह लिया। पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए।
फौजियों पर कार्यकर्म सराहनीयः रमेश चंद्र

कार्यक्रम को संबोधित करतीं पदाधिकारी व अतिथि।
मुख्य अतिथि विजन ग्रुप के निदेशक रमेश चंद्र ने कहा कि उनको गर्व है कि वह पूर्व सैनिक हैं। साथ ही उन्हें खुशी है कि कोई सामाजिक संगठन फौजी भाइय़ों पर इस तरह के कार्यक्रम कर रहा है। कार्यक्रम में अतिथि वीके गुप्त्, जितेंद्र तोमर, राजेश गौड़, हमवीर बाल्यान रिटायर्ड कर्नल आरके सिंह, जेवी गुप्ता, जगरूप सिंह, कैप्टन राजीव वार्ष्णेय, सीपी सिंह, मदन सिंह, ओमवीर सिंह, नरेंद्र सिंह विचार व्यक्त किए। संचालन फाउंडेशन की संस्थापिका मधुलिका राघव ने किया।
इन्होंने किया सहयोग
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभा कौशिक, राष्ट्रीय सचिव दया शर्मा, उपाध्यक्ष गुलशन नेहरू, वर्षा गौड़, विजय सिंह, देवेश गौतम, उपासना शर्मा, कविता करमचंदानी, राहुल शर्मा, आदित्य पंडित, अर्चना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।