आगरालीक्स…आगरा में नौ साल की बच्ची के हिम्मत को एडीजी राजीव कृष्ण ने सराहा, बच्ची की शिकायत पर अश्लील हरकत करने वाला गायस एंड गल्स सैलून संचालक अरेस्ट।
गायस एंड गल्स सैलून में हुई घटना
24 फरवरी को कमला नगर क्षेत्र में रहने वाले एक दंपत्ति अपने 9 साल के बेटी को बाल कटाने के लिए कमला नगर स्थित गाइस एंड गलर्स सैलून लेकर गए. यहां पर दंपत्ति अपनी बेटी को छोड़कर पास ही स्थित मार्केट में शॉपिंग करने लिए चले गए. लौटकर जब दोनों वापस आए तो बच्ची के बाल कट चुके थे और दोनों उसे लेकर घर आ गए.

घर पर बच्ची ने बताया—हुआ बैड टच
घर पहुंचकर बच्ची ने अपनी मां को सैलून में बैड टच होने की जानकारी दी. ये सुनकर बच्ची के अभिभावक चौंक गए और उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी थाना कमला नगर पुलिस को दी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सैलून संचालक मिलिंद परमार को अरेस्ट कर लिया.
अरेस्ट कर जेल भेजा।
थाना कमला नगर पुलिस का कहना है कि आरोपी सैलून संचालक व हेयर स्टाइलिस्ट मिलिंद परमार को अरेस्ट कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस सैलून की आगरा में तीन ब्रांचेंस हैं. एक कमला नगर, एक संजय प्लेस और एक दयालबाग में है.