आगरालीक्स (10th October 2021 Agra News)… आगरा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या चार पर पहुंची. जानिए आगरा में कितने लिए गए सैंपल और मरीजों की संख्या.
दो दिनों में लिए गए साढ़े सात हजार से अधिक सैंपल
आगरा में पिछले दो दिन से लगातार कोरोना के दो नए मरीज मिले थे। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ गई थी। आठ अक्टूबर को एक नया मरीज मिला था, तब सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई थी। इसके बाद नौ अक्टूबर को भी एक नया मरीज मिला था। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो गई। इन दो दिनों में 7828 मरीजों के सैंपल लिए गए थे।

बीते 24 घंटे के आंकड़े जारी
रविवार दोपहर बाद प्रशासन ने बीते 24 घंटे के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, अभी चार सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 1008 सैंपल लिए गए। राहत की बात यह रही कि कोई भी नया मरीज नहीं मिला। इसके साथ ही #Agra में अब तक 25760 #Covid19 मरीजों में से 25298 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। सही होने वाले मरीजों का प्रतिशत भी 98.20 है।