नईदिल्लीलीक्स (10th October 2021)…रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत.
रूस में आज एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। तातारस्तान में हुई इस दुर्घटना में सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में पैराशूट जंपर सवार थे। एल—410 टर्बोलेट विमान दो इंजन वाला का प्रयोग कम दूरी के ट्रांसपोर्ट के लिए होता है।
बता दें कि हाल के वर्षों में रूस ने विमानन सुरक्षा मानकों में काफी सुधार किया है। लेकिन दूरदराज के क्षेत्रों में पुराने विमानों में दुर्घटना का सिलसिला कम नहीं हुआ है। पिछले माह भी रूस का एक ट्रांसपोर्ट करने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें छह लोग मारे गए।