Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Petition to remove PM Modi’s picture from vaccine certificate
टॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

Petition to remove PM Modi’s picture from vaccine certificate

203

नईदिल्लीलीक्स (10th October 2021)… मैंने अपने रुपयों से लगवाई कोरोना वैक्सीन, तो सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी का फोटो क्यों. बुजुर्ग ने दायर की हाईकोर्ट में याचिका.

पीएम की तस्वीर हटाने को याचिका
केरल उच्च न्यायालय में एक वृद्ध ने याचिका दायर करते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीन प्रमाण पत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाई जाए। याचिका दायर करने वाले केरल के बुजुर्ग का कहना है कि जब मैंने अपने पैसे से कोरोना वैक्सीन ली है तो फिर प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो क्यों लगाई जा रही है।

याचिकाकर्ता ने कहा, यह मेरे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन
केरल हाईकोर्ट में यह याचिका दायर करने वाले कोट्टायम के आरटीआई कार्यकर्ता पीटर म्यालीपराम्बिल ने कहा है कि मेरे व्यक्तिगत कोरोना वैक्सीन, सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर मेरे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

नहीं मिला था मुफ्त वैक्सीन का स्लॉट
याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि मुफ्त वैक्सीन के स्लॉट में कमी होने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में कोरोना का टीका लेना पड़ा था। जिसकी एक डोज के लिए 750 रुपये देने पड़े थे। इसीलिए पीएम मोदी की वैक्सीन सर्टिफिकेट पर फोटो लगाकर श्रेय लेने का कोई अधिकार नहीं है।

किसी भी देश में नहीं है ऐसा
आरटीआई कार्यकर्ता ने कोर्ट में दायर अपनी याचिका के साथ अमेरिका, इंडोनेशिया, इस्राइल, कुवैत, फ्रांस और जर्मनी में जारी किए गए कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि भी पेश की है, जिनमें वहां के राष्ट्रध्यक्षों की कोई तस्वीर नहीं लगी है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार को दो हफ्ते में अपना जवाब देने को कहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 4th June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 4 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ​दिल्ली...

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

error: Content is protected !!