ओडिशालीक्स…. दुखद, अभी तक का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा, ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 233 पहुंची, 900 घायल। 14 घंटे से राहत कार्य जारी, हादसे का कारण भी आया सामने।
ओडिशा के बालासोर स्टेशन के पास शुक्रवार रात को ट्रेन हादसा हुआ। रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया कि बालासोर के पास शाम करीब 7 बजे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस डिरेल यानी डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर पलट गए। कुछ देर बाद यशवंतपुर से हावड़ा जा रही ट्रेन डिरेल हुए डिब्बों से जा टकराई। इस ट्रेन के भी 3-4 डिब्बे डिरेल हो गए। डिरेल होने के बाद दोनों ट्रेन ट्रेन दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गई।