आगरालीक्स… आगरा में एक अधिकारी पर छात्र ने मसाज कराने के आरोप लगाए हैं, उससे घर के काम भी कराए जाते थे। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई है, सीडीओ का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
आगरा में मलपुरा के इटौरा स्थित राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति विद्यालय के हाईस्कूल छात्र ने
ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि 12 मई 2017 को उसने विद्यालय के एक शिक्षक के सिर की मालिश की थी। वे शिक्षक उसे गाजियाबाद में जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीव नयन के फ्लैट पर ले गए। आरोप लगाया है कि घर में अधिकारी उससे मालिश कराते थे। इसके अलावा घरेलू सभी कामकाज कराए जाते थे। अधिकारी उससे मारपीट करते और भरपेट खाना भी नहीं देते थे। परेशान होकर वह मौका मिलने पर ट्रेन से दिल्ली पहुंचा, जहां से आगरा कैंट पहुंच गया।
एक महीने कराया काम
छात्र का आरोप है कि एक माह तीन दिन काम कराया गया। इसकी शिकायत उसने विद्यालय के प्रिंसिपल से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसे चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी तक दी गई। छात्र ने डीएम से शिकायत की है।
मीडिया से जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीव नयन मिश्र का कहना है कि फिलहाल आश्रम पद्धति विद्यालय का चार्ज मुझ पर नहीं है। वह छात्र किसी के बहकावे में आकर शिकायत कर रहा है। मैंने इस विद्यालय के मैस ठेकेदार का भुगतान रोका था। उसने ही शिकायत करवाई होगी, उनका कहना है कि मैं गोरखपुर का रहने वाला हूं। गाजियाबाद में मेरा कोई घर नहीं है।
इंटरनेट फोटो