आगरालीक्स ..आगरा में हरीपर्वत चौराहे पर चौथी बार यातायात में बदलाव, आपका क्या सुझाव है।
वीकेंड मिनी लॉक डाउन खत्म होने के साथ ही सोमवार से हरीपर्वत चौराहे पर पुरानी व्यवस्था बहाल, बैरियर हटाए। अब दिल्ली गेट से लोग घटिया आजम खां की तरफ जा सकेंगे।
वीकेंड मिनी लॉक डाउन खत्म होने के साथ ही सोमवार से हरीपर्वत चौराहे पर पुरानी व्यवस्था बहाल, बैरियर हटाए। अब दिल्ली गेट से लोग घटिया आजम खां की तरफ जा सकेंगे।
हरीपर्वत चौराहे पर लगाए गए थे बैरियर
हरीपर्वत चौराहा पर रेड लाइट होने के बाद जाम लग जाता है, यहां वाहनों का लोड अधिक है, ऐसे में यातायात पुलिस ने चौराहे पर जाम ना लगे, इसके लिए बदलाव किया। हरीपर्वत चौराहे पर बैरियर लगा दिए। इससे दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को एमडी जैन इंटर कॉलेज की तरफ जाने के लिए स्पीड कलर लैब से टर्न लेना पड रहा था। इसी तरह से एमडी जैन इंटर कॉलेज से आ रहे वाहनों को दिल्ली गेट की तरफ जाने के लिए सेंट जोंस क्रोसिंग से टर्न लेना था। पिछले वीकेंड मिनी लॉक डाउन में यह व्यवस्था लागू की गई, लॉक डाउन खुलते ही सोमवार को जाम लगने पर बैरियर हटा दिए गए।
स्पीड कलर लैब की जगह सूरसदन से टर्न
इसके अगले दिन दोबारा बैरियर लगा दिए गए। प्रोफेसर कॉलोनी से स्पीड कलर लैब की तरपफ जा रहे वाहनों को सूरसदन से टर्न लेना पड रहा था। जबकि दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को एमडी जैन इंटर कॉलेज की तरफ जाने के लिए स्पीड कलर लैब से टर्न लेना पड रहा था। इसी तरह से एमडी जैन इंटर कॉलेज से आ रहे वाहनों को दिल्ली गेट की तरफ जाने के लिए सेंट जोंस क्रोसिंग से टर्न लेना था।
पुरानी व्यवस्था बहाल
अब पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी है, दिल्ली गेट से आ रहे वाहन एमजी जैन इंटर कॉलेज की तरफ हरीपर्वत चौराहा क्रॉस कर जा रहे हैं। स्पीड कलर लैब का चौराहा भी खोल दिया गया है।