आगरालीक्स.. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ए नीट और आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेन्स कराने के लिए दी हरी झंडी. सितंबर में प्रस्तावित नीट और जेईई मेन्स को टालने के लिए याचिका दायर की गई थी, इसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

https://agraleaks.com/ पर अपना विज्ञापन देने के लिए कॉल करें 9837011449
कोरोना के चलते एमबीबीएस, बीडीएस में प्रवेश के लिए नीट यूजी की परीक्षाएं नहीं हुई हैं, इसी तरह से आईआईटी सहित इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए जेईई मेन्स नहीं हुआ है। ये दोनों परीक्षाएं सितंबर में प्रस्तावित हैं,ऐसे में इन दोनों परीक्षाओं को टालने के लिए 11 राज्यों के 11 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।। जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ ने नीट और मेन्स को टालने वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कहा कि देश में सब कुछ रोक दिया जाए। एक कीमती साल को क्या यूंह ही बरर्बाद होने दिया जाए।
जेईई मेन्स एक से छह सितंबर तक
नीट यूपी 13 सितंबर को प्रस्तावित है