आगरालीक्स.. आगरा में एक्प्रेस वे पर झपकी लगी और कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, भीषण हादसे में एक की मौत हो गई। तीन घायल हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा में एक्प्रेस वे पर फीरोजाबाद क्षेत्र में आगरा की तरफ से आ रही कार रविवार सुबह आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार में पफंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक कार चला रहे ओमकार पाल (30 ) की मौत हो गई।
साले की शादी में दोस्तों के साथ जा रहा था ओमकार पाल
बताया जा रहा है कि मूल रूप से बहराइच के हरससपुर थाना रनवापुर का रहने वाला ओमकार पुत्र सागर पाल दिल्ली में ओला कार चलाता था। उसके साले राजेन्द्र की सोमवार को बहराइच में बारात जानी थी, ओमकार की पत्नी और तीन बच्चे गांव में रहते है। वह अपने दोस्तों के साथ रविवार रात को कार से दिल्ली से बहराइच जाने के लिए निकला था। हादसे में रामराज पुत्र राघव राम निवासी खजूरपुर, रामजी पाल पुत्र कृपाराम निवासी दिखोलिया, सुरेश पुत्र धर्मराज खजूरपुरा, जगदीश पुत्र नरेश खजूरपुर घायल हो गए हैं।