आगरालीक्स… आगरा में एक बडा मामला सामने आया है, आॅनलाइन मोबाइल एसेसरीज मंगाने पर मोबाइल पावर बैंक में मिटटी और नकल मेमोरी कार्ड की सप्लाई कर रहे थे। वहीं, जीआरपी ने ट्रेन में लूट करने वाले बदमाश पकडे हैं, इनके पास से 55 मोबाइल जब्त किए गए हैं।
एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ग्राहकों ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर डिब्बों में मिट्टी और पत्थर मिलने की शिकायत की थी। पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर ऑनलाइन बुकिंग की। सुधीर भारद्वाज द्वारिकापुरम बाईपास रोड के नाम से सात सितंबर को पैन ड्राइव, मोबाइल पावर बैंक और कार्ड रीडर का ऑर्डर बुक कराया गया। 11 सितंबर को यह माल सप्लाई किया गया। डिलीवरी के लिए बिसावर, सादाबाद निवासी करन आया। ग्राहक सुधीर डिब्बा खोलने लगे, तो करन ने पहले रुपये देने को कहां। जब डिब्बा खोलकर देखा, तो पावर बैंक के अंदर मिट्टी भरी हुई थी। करन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी जानकारी पर मधु नगर (सदर) निवासी राजू को इकोम एक्सप्रेस कोरियर खंदारी के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 38 नकली पावर बैंक बरामद किए गए। यह नकली सामान सैमसंग कंपनी के नाम पर बेच जा रहा है। दिल्ली की ओम कारर्पोरेशन कंपनी से माल सप्लाई हो रहा है। बुकिंग दूसरी कंपनी से की जा रही है। दोनों कंपनियों को लेकर छानबीन की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को धोखाधड़ी में जेल भेजा जा रहा है
55 मोबाइल किए जब्त
मंगलवार को जीआरपी आगरा कैंट ने ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह को पकडा है, गिरोह के सदस्य ट्रेन से मोबाइल लूट कर फरार हो जाते थे। थानाध्यक्ष जीआरपी कैंट मणिकांत शर्मा ने बताया कि ट्रेनों मे लूटपाट करने वाले बदमाशों से 55 मोबाइल फोन, एक तमंचा और 19800 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। वहीं मोबाइल लूट गैंग का सरगना शालू उर्फ शाहरूख ने 18 घटनाओं को कुबूल किया है। शाहरूख का दायां हाथ माना जा रहा आमिर दुसरे गैंगों से सस्ते में मोबाइल फोन खरीद कर और दूसरे लोगो को बेचा करता था। पकड़े गए आरोपियों में यूनुस पुत्र महबूब निवासी गाजियाबाद, मुला पुत्र अशोक कुमार निवासी मथुरा, सुलेमान पुत्र युनूस निवासी पुरानी दिल्ली, आमिर खान पुत्र हामिद निवासी जगनेर और प्रवीन सभी शातिर बदमाश हैं। ये सभी आरोपी साथ मे मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।