Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Ryan school pradyuman murder: Alert in School’s of Agra, Mental checkup of employees
बिगलीक्स

Ryan school pradyuman murder: Alert in School’s of Agra, Mental checkup of employees

160

आगरालीक्स.. आगरा में रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के बाद अलर्ट, सेंट पीटर्स में कान्वेंट स्कूल संचालकों ने बैठक की, ड्राइवर, कंडक्टर सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ का आकलन करने सहित उनके स्कूल में बिना अनुमति के प्रवेश पर रोक लगा दी है, उनके लिए टॉयलेट भी अलग होगा। उन्हें स्कूल परिसर के अंदर आना है तो कॉलेज प्रशासन से अनुमति लेनी होनी।
मंगलवार शाम को सेंट पीटर्स में कान्वेंट स्कूल की एसोसिएशन अप्सा द्वारा बैठक आयोजित की गई। इसमें रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई वारदात के बाद सुरक्षा को बढाने पर विचार किया गया। स्कूल संचालकों ने फैसला लिया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर नजर रखी जाएगी, उनकी नियुक्ति से पहले परिवार के बारे में जानकारी ली जाएगी। टॉयलेट अलग होनी और स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीसीटीवी लगेंगे, परिजनों को बताएं सभी बात
स्कूल के सभी कमरों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे और स्कूल के समय में सीसीटीवी पर नजर रखी जाएगी। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे स्कूल की हर छोटी बडी बात अपने शिक्षक और परिजनों को बताएं। इसके लिए समय समय पर परिजनों के साथ बैठक भी की जाएगी।  सभी स्कूलों में इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

apsa 2

 

आठ सितंबर को हुई हत्या
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले प्रद्युम्न की हत्या 8 सितंबर को सुबह हत्या कर दी गई है। इसके बाद जब बवाल मचा तो स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री दफ्तर तक सक्रिय हो गए। पुलिस ने सोमवार (11 सितंबर) को रायन ग्रुप के नॉर्दन जोन के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और भोंडसी की शाखा को-ऑर्डिनेटर जे ईथ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की है। इसके साथ ही गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सोहना रोड के सर्किल हेड ऑफिसर (एसएचओ) अरुण को सस्पेंड कर दिया था।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!