लखनऊलीक्स… प्रदेश सरकार इजरायल में काम करने श्रमिक भेज रही है। इन्हें 1.38 लाख सैलरी, 15 हजार बोनस प्रतिमाह मिलेगा।
श्रमिकों के लिए अच्छी खबर
प्रदेश में निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। यूपी सरकार 16 हजार श्रमिकों को इजरायल भेजेगी। पहले चरण में 10 हजार काम करने के इच्छुक निर्माण श्रमिकों की लिस्ट तैयार है। इन वर्करों को जनवरी के अंत तक भेज जाएगा।
एक से तीन साल तक काम करने का मौका
निर्माण श्रमिकों को कम से कम एक वर्ष अथवा 3 वर्ष तक सेवा अनिवार्य रूप से देनी होगी। इसके साथ ही कामगारों को अंग्रेजी भाषा बोलने, लिखने व समझने का ज्ञान होना चाहिए। श्रमिक और उसके परिवार के लोगों में इससे पूर्व इजरायल में काम न किया हो। निर्माण श्रमिक की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कई शर्ते लागू, आने-जाने का किराया शामिल नहीं
आने जाने का किराया नहीं मिलेगा। पासपोर्ट न होने पर तत्काल बनवा सकते है। सिरेमिक टाइल, प्लास्टरिंग, फ्रेमवर्क,शटरिंग कारपेंटर, आयरन बेंडिंग आदि में जॉब हैं। इच्छुक श्रमिक जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।