आगरालीक्स ..आगरा में 73 साल के रिटायर आईपीएस ने घर पर रहकर इलाज किया और कोरोना को मात दे दी, उन्हीं की जुबानी, कैसे कोरोना को हराया.
आगरा के बालूगंज में आईजी के पद से रिटायर श्याम सुंदर माहेश्वरी ने कोरोना की जांच कराई, 12 नवंबर को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के बजाय घर पर रहकर इलाज कराने के लिए कहा।
इस तरह दी कोरोना को मौत
श्याम सुंदर माहेश्वरी 1987 बैच के आईपीएस हैं और आईजी के पद से रिटायर हुए हैं। होम आइसोलेशन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई गई गाइड लाइन का पालन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनसे कहा कि दिन में चार बार भाप लेनी है, यही कोरोना को मात देने का सबसे सटीक उपाय है और कुछ दवाएं दी।
हर रोज 30 मिनट, दिन में चार बार ली भाप

रिटायर आईजी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि टीम ने उन्हें दिन में चार बार भाप लेने के लिए कहा, भाप लेने के लिए 400 रुपये कीमत का स्टीमर खरीदा। यह बिजली से चलता है, पानी गर्म करने के बाद स्टीमर से भाप लेना शुरू किया, अंदर सांस ली और उसे छोडा, इस तरह 30 मिनट तक भाप ली, हर रोज, सुबह, दोपहर, शाम और रात को चार बार भाप ली। सामान्य खाना खाया और अपने कमरे से बाहर नहीं निकले।
रिटायर आईपीएस के साथ ही उनके बेटे और नाती हुए ठीक
रिटायर आईपीएस श्याम सुंदर माहेश्वरी के साथ ही उनके बेटे शरद माहेश्वरी और नाती अथर्व माहेश्वरी की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव थी, इन सभी ने दिन में चार बार भाप ली और ये सभी ठीक हो गए। इनकी आरटीपीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव आई है।