आगरालीक्स .(.Agra News 7th May).आगरा में आक्सीजन सिलिंडर देने में गडबडी पकडे जाने के बाद एडवांस और अग्रवाल गैस एजेंसी पर अधिकारियों की लगाई डयूटी।
आगरा में 30 अप्रैल से चार मई के बीच में 5 नॉन कोविड हॉस्पिटलों को 810 आक्सीजन सिलिंडर रिकॉर्ड में सप्लाई किए गए, लेकिन ये सिलिंडर अस्पताल में नहीं गए। इस मामले की जांच कराई जा रही है, अस्पताल संचालकों के बाद अब सिलिंडर सप्लाई करने वालों के बयान और रिकॉर्ड चेक किए जाएंगे।
आक्सीजन प्लांट पर अधिकारी तैनात
आक्सीजन सिलिंडर अस्पताल और जिन मरीजों को जरूरत है उन्हीं के तीमारदारों को मिले। इसके लिए आक्सीजन प्लांट में अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। अग्रवाल एयर टू आक्सीजन प्लांट, टेढी बगिया और एडवांस गैस एजेंसी सिकंदरा पर अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है।
सिलिंडर ले जाने वालों का रखा जाएगा ब्योरा
आक्सीजन सिलिंडर के लिए हास्पिटल का पर्चा और मरीज का आधार कार्ड लिया जा रहा है, अधिकारी इसे चेक भी करेंगे। आक्सीजन सिलिंडर लेकर जाने वालों का रिकार्ड भी दर्ज किया जाएगा। जिससे कोई गडबडी न कर सके।
