नईदिल्लीलीक्स… लाल रंग के घोड़े को काला रंग का करके 23 लाख में बेच दिया। ठगी के शिकार पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगद और कैश दिया था, मुकदमा दर्ज
पंजाब में घोड़ों की खऱीद-फरोख्त में ठगी का धंधा जोरों से चल रहा है। जिला संगरूर के सुनाम सिटी में रहने वाले रमेश कुमार को काले घोड़े की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने हॉर्स ट्रेडर्स से संपर्क किया। सुनाम सिटी के रहने वाले जतिंदर पाल सिंह सेंघों, लखविंदर सिंह और गोगा खान ने 23 लाख रुपये में एक काला घोड़ा रमेश कुमार को दे दिया। रमेश ने इसके पैसे 7.6 लाख रुपये कैश और बाकी चेक से दिए।
घोड़े को नहलाते ही उतर गया रंग
रमेश खुशी-खुशी घोड़े को घर लेकर आया और उसे नहलाया तो घोड़े का काला रंग उतर गया और लाल रंग का घोड़ा निकल आया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज कराया है लेकिन इसके बाद उसे आरोपियो से धमकी मिल रही हैं।
एक अन्य शख्स को देसी घोड़े बेच 37 लाख ठगे
इसी प्रकार वासु शर्मा से मारवाड़ी और नकड़ा नस्ल के घोड़ों के नाम पर 37 लाख रुपये ठग लिए। ब्रोकर्स ने इसके लिए वासु से मारवाड़ी घोड़े के लिए लिए 9 लाख रुपये और नकड़ा नस्ल के घोड़े के लिए 15 लाख एडवांस दे दिए, लेकिन उसे देसी नस्ल के घोड़े देकर आरोपी फरार हो गया। इस मामले में भी पंजाब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।