आगरालीक्स…टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान. बांग्लादेश के समर्थन में किया 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले का बॉयकॉट
टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान मैच अब नहीं होगा. पाकिस्तान सरकार ने इस मैच को बॉयकॉट कर दिया है. पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी किए गए ट्वीट में लिखा है कि पाकिस्तान विश्व कप 2026 में भाग तो लेकर लेकिन 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलेगा. इस फैसले को पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन में बता रहा है क्योंकि बांग्लादेश ने भारत में मैच न खेलने की बात कही थी जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.पाकिस्तान 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना मैच बॉयकॉट करेगा. पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल X अकाउंट से जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि सरकार ने पाकिस्तान टीम को टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका जाने की इजाज़त दे दी है. हालांकि, उसने घोषणा की कि "पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी".
बयान में इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया गया. X पर पूरी पोस्ट इस प्रकार थी: "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी देती है, हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी."