Sunday , 8 February 2026
Home एजुकेशन Agra Local News: Students of classes tenth and twelfth at Sharda World School were motivated to take their exams with confidence…#agranews
एजुकेशन

Agra Local News: Students of classes tenth and twelfth at Sharda World School were motivated to take their exams with confidence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए किया प्रेरित. तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए कहा

शारदा वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एच.ओ.एस. श्री सत्याकी बनर्जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

विद्यालय की सीनियर कोऑर्डिनेटर तन्वी पाल एवं शिक्षिका दिशा चोपड़ा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सत्याकी बनर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तनावमुक्त होकर और विश्वास से भरकर परीक्षा देना सफलता की कुंजी है, इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। विद्यालय की एडवाइसर डॉ गरिमा यादव ने छात्र छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने,सकारात्मक सोच विकसित करने,धैर्य और निरंतर प्रयास बनाए रखने,तथा शैक्षणिक परिश्रम और भावनात्मक कल्याण के बीच संतुलन बनाने की बात कही। श्री संदीप शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण दिशानिर्देश देते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात विद्यालय की सीनियर कोऑर्डिनेटर तन्वी पाल एवं कला शिक्षक श्री जॉय देवनाथ द्वारा विद्यार्थियों को बैज प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक करणवीर सिंह ने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता की शुभकामनाएँ दीं।शिक्षक करनवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर प्रशांत गुप्ता (सीईओ शारदा ग्रुप) ने शुभकामानाये प्रेषित की ।

Related Articles

एजुकेशन

Admissions open for session 2026-27 at Mahi International School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सेशन 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Admission Open for session 2026-27 in Gayatri Public School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में सत्र 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Agra Local News: DEI celebrated its Open Day with great enthusiasm, excitement, and joy….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीईआई ने मनाया ओपन डे. नारियल की खाद से बिना...

एजुकेशन

Agra News: International Conference on AI-based Sustainable Development at Sharda University, Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा की शारदा यूनिवर्सिटी में एआई आधारित तकनीकों पर किया गया मंथन....

error: Content is protected !!