आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरावासियों को मिलेगा बुलेट ट्रेन में सफर का मौका..आगरा होकर दिल्ली से वाराणसी के लिए चलेगी बुलेट ट्रेन.
आगरावासियों के लिए अच्छी खबर आई है. बुलेट ट्रेन में सफर करने का उन्हें मौका मिल सकता है. भारत सरकार की मेगा हाईस्पीड ट्रेन परियोजना दिल्ली से वाराणसी बुलेट ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली से वाराणसी के लिए बुलेट ट्रेन चलेगी और इसका स्टॉपेज आगरा में भी होगा. इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश के लिए गेमचेंजर भी माना जा रहा है. यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी तक का सफर सिर्फ साढ़े तीन घंटे में तय होगा. इस रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे जिससे कई शहरों को सीधे जुड़ाव मिलेगा.इन स्टेशनों से लोकर जाएगी बुलेट ट्रेन
यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से शुरू होकर वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन तक पहुंचेगी. इस बीच यह ट्रेन 12 स्टेशनों से होकर जाएगी. आगरा में एत्मादपुर इसका स्टेशन होगा.
नोएडा सेक्टर 146, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी मंडुवाडीह
840 किलोमीटर की दूरी 3.5 घंटे में होगी पूरी
दिल्ली से वाराणसी की दूरी लगभग 840 किमी है. अभी की सामान्य ट्रेनों से यह सफर 12 घंटै या उससे अधिक का होता है लेकिन बुलेट ट्रेन इस दूरी को 3.5 घंटे में हीपूरी कर लेगी. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 43 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है और 2029 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.