Saturday , 6 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Panchayat orders ganrape of Girl in UP
टॉप न्यूज़

Panchayat orders ganrape of Girl in UP

r
आगरालीक्स…… पंचायत ने युवती के गांव लौटने पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का फैसला सुनाया है, जबकि प्रेमी को गोली मारने के आदेश पर सारे पंच एकमत हैं। गाजियाबाद के लोनी में पंचायत प्रेमी-प्रेमिका को एक नहीं होने देने पर आमादा है। गांव में एक लड़की की मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। पिता ने दूसरा विवाह किया, सौतेली मां के साथ रह रही लड़की को उतनी आजादी नहीं मिली, जितनी कि अपेक्षित थी। इसी बीच उसको घर के सामने ही रहने वाले एक लड़के से प्रेम हो गया। धीरे-धीरे प्रेम बढ़ता चला गया। इसी बीच घर तथा गांव के लोगों को इस प्रेम की जानकारी हुई तो मामला तूल पकड़ गया। इसी बीच लड़की का विवाह रिश्ते में फुफेरे भाई से तय कर दिया गया। यह रिश्ता किसी को पच नहीं पाया। लड़की ने एक दिन मौका पाकर घर छोड़ दिया। उसने अपने प्रेमी के साथ एक मंदिर में जाकर विवाह कर लिया।
इसी बीच लड़की से साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रेमी के साथ लड़की ने पुलिस के पास जाकर इस घटना की जानकारी भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रेमी-प्रेमिका गांव से बाहर रहने को मजबूर हैं। प्रेमी की इच्छा है कि वह गांव में ही विवाह करने के बाद अपने प्रेमिका के साथ रहे, लेकिन समाज के कुछ तथाकथित रहनुमाओं को यह बर्दाश्त नहीं है। गांव में आज इसी को लेकर पंचायत बुलाई गई। जिसमें पंचों से इनको गांव में वापस न आने का निर्णय दिया। इसके बाद भी अगर यह लोग आने का प्रयास करते हैं तो गांव के लोग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करेंगे। अगर लड़का भी गांव में आने का प्रयास करता है तो गांव के लोग उसको गोली मार देंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This juice is in highest demand during the winter months. Have you tasted it ?

आगरालीक्स…अलग—अलग हैं कारण मगर अमृत की तरह पी रहे हैं लोग, संतरा—मौसमी—अनार...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Raghu Brij Healthcare Hospital inaugurated…#Agra

आगरालीक्स…आगरा में रसौली के इलाज के लिए दूरबीन विधि को सबसे अच्छा...

error: Content is protected !!