
कमला नगर निवासी नेशनल चैम्बर के कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल की टेढ़ी बगिया में कागज बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार रात दो बजे फैक्ट्री में रखे कागज के रोल में आग लग गई। बेकाबू आग ने कागज, गत्तों के साथ मशीनों को भी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से आग की लपटे उठते देख चौकीदार के होश उड गए, उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
जिले की दमकलें बुलाई
आधी रात को कागज की पफैक्ट्री में भीषण आग लगने से खलबली मच गई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों को जिले भर से दमकलों को बुलाया लिया, एक के बाद एक आठ दमकलें आग को काबू करने में जुटी रहीं, बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकलों को मौके पर बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची आठ दमकलों ने आग पर काबू पाया।
मीडिया को फैक्ट्री संचालक राजीव अग्रवाल ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं लगा है। आग से करीब 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में कच्चे माल के साथ तैयार माल भी था।
शॉर्ट सर्किट से आग
अक्सर फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट से ही लगती है। गर्मी आने के साथ ही आग की घटना बढ जाती हैं। मीडिया को सीनियर फायर आॅिफसर जसबीर सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।
गर्मी में बढ जाती हैं आग की घटनाएं
गर्मी में आग की घटनाएं बढ जाती हैं, फैक्ट्री के साथ ही घरों में आग बेकाबू होने पर मुश्किल होती है। कई बार जूता फैक्र्ट्री में आग लग चुकी है। घनी आबाजी स्थित फैक्ट्रियों में आग लगने पर फायर बिग्रेड की टीम के लिए आग पर काबू पाना मुश्किल भरा होता है।
Leave a comment